बरखा रुत
By ishrat-rahmaniJanuary 4, 2024
आओ सखी बरसात मनाएँ
सुंदर है आकाश की रंगत
मेंह से धुल कर निखरी सूरत
धनुष कमान खिंची है कैसी
रंग रंगीली प्यारी सजीली
हम भी अपना रंग जमाएँ
आओ सखी बरसात मनाएँ
सात रंगों की रानी निकली
पी कर मेंह का पानी निकली
नाच रही है रंगों की मलिका
ओढ़े है सत रंग चंदरिया
बरखा रानी के गुन गाएँ
आओ सखी बरसात मनाएँ
सुंदर है आकाश की रंगत
मेंह से धुल कर निखरी सूरत
धनुष कमान खिंची है कैसी
रंग रंगीली प्यारी सजीली
हम भी अपना रंग जमाएँ
आओ सखी बरसात मनाएँ
सात रंगों की रानी निकली
पी कर मेंह का पानी निकली
नाच रही है रंगों की मलिका
ओढ़े है सत रंग चंदरिया
बरखा रानी के गुन गाएँ
आओ सखी बरसात मनाएँ
76251 viewsgeet • Hindi