गीत

By nayyar-rani-shafaqJanuary 4, 2024
ये हँसती-गाती कलियाँ और फूल ये प्यारे प्यारे
ये नन्हे नन्हे तारे हैं सारे दोस्त हमारे
हैं सारे दोस्त हमारे
आओ मिल कर हम खेलें दुख ग़ैरों के सब ले लें


ख़ुशियाँ हर-सू फैला कर कहलाएँ राज-दुलारे
हैं सारे दोस्त हमारे
बाँट के सुख सारे जग में राहत हम पाएँ
किरनों से उजयारा कर दें इस धरती के तारे


हैं सारे दोस्त हमारे
दुनिया में हैं जितने इंसाँ सब से प्यार करें हम
ख़ुशियाँ भी हैं एक हमारी ग़म भी साँझे
हैं सारे दोस्त हमारे


57572 viewsgeetHindi