मालन का गीत
By afsar-merathiJanuary 4, 2024
जी दुखता है कैसे तोड़ूँ
छोटी-छोटी नन्ही-नन्ही प्यारी-प्यारी कलियाँ
ले काँटे मैं सच-मुच कह दूँ
तेरे सारे पत्ते-वत्ते मेरी सारी कलियाँ
या-अल्लाह मैं सुब्ह को पाऊँ
टहनी-टहनी अच्छी-अच्छी भारी-भारी कलियाँ
गीत 'अफ़सर' का ऐसा गाऊँ
जैसे मेरे पौदों वाली न्यारी-न्यारी कलियाँ
छोटी-छोटी नन्ही-नन्ही प्यारी-प्यारी कलियाँ
ले काँटे मैं सच-मुच कह दूँ
तेरे सारे पत्ते-वत्ते मेरी सारी कलियाँ
या-अल्लाह मैं सुब्ह को पाऊँ
टहनी-टहनी अच्छी-अच्छी भारी-भारी कलियाँ
गीत 'अफ़सर' का ऐसा गाऊँ
जैसे मेरे पौदों वाली न्यारी-न्यारी कलियाँ
21437 viewsgeet • Hindi