निराली शान
By naseem-amrohviJanuary 4, 2024
तेरी निराली शान
ओ प्यारे भगवान ओ प्यारे भगवान
जल्वे तेरे छाए चमन में
गंगा जमुना बृन्दाबन में
तेरा प्यारा नाम ज़बाँ पर
तेरा सुंदर रूप है मन में
तेरी निराली शान
ओ प्यारे भगवान ओ प्यारे भगवान
ज़र्रों से मैदान बनाए
बूंदों से तूफ़ान बनाए
काँटों से फूलों को सजाया
मिट्टी से इंसान बनाए
मन तुझ पर क़ुर्बान
ओ प्यारे भगवान ओ प्यारे भगवान
तू ही रहीम और राम है मालिक
तेरा दर्शन आम है मालिक
सब के जी में याद है तेरी
रहमत तेरा काम है मालिक
नाम तिरा रहमान
ओ प्यारे भगवान ओ प्यारे भगवान
दरिया तेरे प्रेम के धारे
सब का जीवन तेरे सहारे
हर पर्दे में तू ही तू है
कोई तुझे मंदिर में पुकारे
कोई पढ़े क़ुरआन
ओ प्यारे भगवान ओ प्यारे भगवान
ओ प्यारे भगवान ओ प्यारे भगवान
जल्वे तेरे छाए चमन में
गंगा जमुना बृन्दाबन में
तेरा प्यारा नाम ज़बाँ पर
तेरा सुंदर रूप है मन में
तेरी निराली शान
ओ प्यारे भगवान ओ प्यारे भगवान
ज़र्रों से मैदान बनाए
बूंदों से तूफ़ान बनाए
काँटों से फूलों को सजाया
मिट्टी से इंसान बनाए
मन तुझ पर क़ुर्बान
ओ प्यारे भगवान ओ प्यारे भगवान
तू ही रहीम और राम है मालिक
तेरा दर्शन आम है मालिक
सब के जी में याद है तेरी
रहमत तेरा काम है मालिक
नाम तिरा रहमान
ओ प्यारे भगवान ओ प्यारे भगवान
दरिया तेरे प्रेम के धारे
सब का जीवन तेरे सहारे
हर पर्दे में तू ही तू है
कोई तुझे मंदिर में पुकारे
कोई पढ़े क़ुरआन
ओ प्यारे भगवान ओ प्यारे भगवान
85676 viewsgeet • Hindi