पहला तारा
By raza-ali-abidiJanuary 4, 2024
वो पहला पहला तारा
फ़लक से पुकारा
कि दिन हुआ आख़िर
उजाला है मुसाफ़िर
अब आया अँधियारा
वो पहला पहला तारा
वो तारा नींद का पैग़ाम
राहत की ख़बर लाया
वो सारी रात जागेगा
हमारा बन के रखवाला
बिखेरे उजयारा
बजा के इकतारा
वो लोरी सुनाए
वो हम को सुलाये
सुलाये जग सारा
वो पहला पहला तारा
ये सूरज चाँद तारे ये हवा ये फूल ये पत्ते
ये सब पैग़ाम देते हैं मगर हम सुन नहीं सकते
ये प्यार सिखाएँ
ये राह दिखाएँ
ये हम को सिखाएँ
कि बनते हैं कैसे
दिलों का सहारा
ये पहला पहला तारा
फ़लक से पुकारा
कि दिन हुआ आख़िर
उजाला है मुसाफ़िर
अब आया अँधियारा
वो पहला पहला तारा
वो तारा नींद का पैग़ाम
राहत की ख़बर लाया
वो सारी रात जागेगा
हमारा बन के रखवाला
बिखेरे उजयारा
बजा के इकतारा
वो लोरी सुनाए
वो हम को सुलाये
सुलाये जग सारा
वो पहला पहला तारा
ये सूरज चाँद तारे ये हवा ये फूल ये पत्ते
ये सब पैग़ाम देते हैं मगर हम सुन नहीं सकते
ये प्यार सिखाएँ
ये राह दिखाएँ
ये हम को सिखाएँ
कि बनते हैं कैसे
दिलों का सहारा
ये पहला पहला तारा
67645 viewsgeet • Hindi