आख़िरी बार देखना है उसे

By fahmi-badayuniFebruary 5, 2024
आख़िरी बार देखना है उसे
फिर लगातार देखना है उसे
कुछ न कुछ तो दवा बताएगा
हो के बीमार देखना है उसे


वज्ह-ए-दीदार देखना है मुझे
तर्ज़-ए-दीदार देखना है उसे
सैकड़ों शे'र उस पे कहने हैं
सैकड़ों बार देखना है उसे


वो मिरा हाल देख कर समझा
कितना दुश्वार देखना है उसे
56779 viewsghazalHindi