अब इस के बा'द कोई रास्ता नहीं

By abdurrahman-mominJanuary 18, 2024
अब इस के बा'द कोई रास्ता नहीं
मैं कह चुका हूँ आप ने सुना नहीं
अब ऐसे शख़्स का करें तो क्या करें
जो तुझ को जानता है मानता नहीं


हमारा मसअला ये ज़िंदगी है दोस्त
ये शा'इरी हमारा मसअला नहीं
जो मेरे साथ साथ चल रहा था वो
मैं रुक गया तो एक पल रुका नहीं


मिरा नहीं हुआ ये और बात है
ये और बात है वो बेवफ़ा नहीं
वो सामने से जा चुका तो ये खुला
वो ख़्वाब लग रहा था ख़्वाब था नहीं


50468 viewsghazalHindi