ऐसा न हो कि मौत हो उस पार देखना

By umair-ali-anjumJanuary 5, 2024
ऐसा न हो कि मौत हो उस पार देखना
दीवार देख कर पस-ए-दीवार देखना
तुम देखते हो सारे जहाँ को कमाल है
मेरे लिए तो ख़ुद को है दुश्वार देखना


जिस आदमी पे तुम को ज़रा सा भी शक नहीं
उस आदमी को ग़ौर से इक बार देखना
60100 viewsghazalHindi