अन्दर बिल्कुल कड़वे लेकिन बाहर मीठे होते हैं
By devesh-dixitFebruary 5, 2024
अन्दर बिल्कुल कड़वे लेकिन बाहर मीठे होते हैं
ऊँचे क़द के लोग यहाँ पर अक्सर नीचे होते हैं
बे-शक सेहत को घातक हों कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता
बाज़ारों में वो ही बिकते फल जो मीठे होते हैं
धीरे धीरे जाम पिला ऐ साक़ी ऐसी जल्दी क्यों
सब के अपने पीने के कुछ तौर-तरीक़े होते हैं
जिन के अंदर होता है कुछ कोई शोर नहीं करते
लेकिन बजने वाले बर्तन अक्सर रीते होते हैं
काँटे जैसी फ़ितरत होती सारे ऐसे लोगों की
मुँह के मीठे चेहरे से जो फूल सरीख़े होते हैं

95779 viewsghazal • Hindi