अश्क आँखों में भर गया होगा
By shahbaz-choudharyJanuary 5, 2024
अश्क आँखों में भर गया होगा
वो मुझे याद कर गया होगा
खेत बेचे थे उस ने पुरखों के
हाए फ़ाक़े से मर गया होगा
कितने चेहरे थे एक चेहरे पे
आइना उस से डर गया होगा
उस की दस्तार अभी सलामत है
हादसे में तो सर गया होगा
एक मुद्दत है उस के चेहरे पे
वक़्त आ के ठहर गया होगा
वो मुझे याद कर गया होगा
खेत बेचे थे उस ने पुरखों के
हाए फ़ाक़े से मर गया होगा
कितने चेहरे थे एक चेहरे पे
आइना उस से डर गया होगा
उस की दस्तार अभी सलामत है
हादसे में तो सर गया होगा
एक मुद्दत है उस के चेहरे पे
वक़्त आ के ठहर गया होगा
72219 viewsghazal • Hindi