अज़ाब में मुब्तला करेगा

By parvez-baghiJanuary 4, 2024
अज़ाब में मुब्तला करेगा
वो मुझ को तुझ से जुदा करेगा
मैं जानता था किसी बहाने
वो क़ातिलों को रिहा करेगा


हज़ार पाबंदियाँ हों लेकिन
वो मुझ से आ कर मिला करेगा
ये उस का दा'वा था मुल्क में वो
सुकूँ सभों को अता करेगा


घरों से तुम भी निकल के आओ
अकेला 'परवेज़' क्या करेगा
20850 viewsghazalHindi