बा'द तुम्हारे देख न पाया दर्पन कैसा होता है

By devesh-dixitFebruary 5, 2024
बा'द तुम्हारे देख न पाया दर्पन कैसा होता है
चूड़ी बिंदी काजल गजरा कंगन कैसा होता है
हद से भारी बोझ किताबों का जो ढोए फिरते हैं
ऐसे बच्चे क्या जानेंगे बचपन कैसा होता है


छोटे छोटे कमरों वाले शहरी-जन ये क्या जानें
ताल तलय्या खटिया छप्पर आँगन कैसा होता है
इन अंग्रेज़ी इस्कूलों के बच्चे कैसे समझेंगे
बावन तिरपन चव्वन पचपन छप्पन कैसा होता है


52028 viewsghazalHindi