बंदगी होगी मौत से पहले
By abdurrahman-mominJanuary 18, 2024
बंदगी होगी मौत से पहले
मौत के बा'द ज़िंदगी होगी
हम को जिस राह से गुज़रना है
कोई मुश्किल वहाँ खड़ी होगी
आइना भी नज़र झुका लेगा
हाए कैसी बरहनगी होगी
आज कर लो जो बात करनी है
आज दीवार सो रही होगी
टूट जाएगा ख़्वाब आख़िर-ए-शब
और हक़ीक़त वहीं खड़ी होगी
दिल तो उस की सज़ा भी भुगतेगा
ग़लती आँख ने जो की होगी
आज सूरज ने कह दिया 'मोमिन'
तू जलेगा तो रौशनी होगी
मौत के बा'द ज़िंदगी होगी
हम को जिस राह से गुज़रना है
कोई मुश्किल वहाँ खड़ी होगी
आइना भी नज़र झुका लेगा
हाए कैसी बरहनगी होगी
आज कर लो जो बात करनी है
आज दीवार सो रही होगी
टूट जाएगा ख़्वाब आख़िर-ए-शब
और हक़ीक़त वहीं खड़ी होगी
दिल तो उस की सज़ा भी भुगतेगा
ग़लती आँख ने जो की होगी
आज सूरज ने कह दिया 'मोमिन'
तू जलेगा तो रौशनी होगी
22010 viewsghazal • Hindi