बूंदों बूंदों बढ़ा समंदर
By muzaffar-hanfiJanuary 4, 2024
बूंदों बूंदों बढ़ा समंदर
गर्दन तक आ गया समंदर
सात सफ़र पूरे करने हैं
यारब कोई नया समंदर
चश्मा और दस्ताने लाना
चिकनी मछली हरा समंदर
मन-मौजी गहरे पानी में
मा'मूली सी अदा समंदर
दिल दरिया पायाब बहुत है
आँखें हों तो बना समंदर
हम को साहिल पर ला फेंका
ये तू ने क्या किया समंदर
मक़्ता' कह कर सोच 'मुज़फ़्फ़र'
कितना बाक़ी बचा समंदर
गर्दन तक आ गया समंदर
सात सफ़र पूरे करने हैं
यारब कोई नया समंदर
चश्मा और दस्ताने लाना
चिकनी मछली हरा समंदर
मन-मौजी गहरे पानी में
मा'मूली सी अदा समंदर
दिल दरिया पायाब बहुत है
आँखें हों तो बना समंदर
हम को साहिल पर ला फेंका
ये तू ने क्या किया समंदर
मक़्ता' कह कर सोच 'मुज़फ़्फ़र'
कितना बाक़ी बचा समंदर
51451 viewsghazal • Hindi