दरवाज़ा तो बंद किया है 'आली-जाह
By wasim-nadirJanuary 5, 2024
दरवाज़ा तो बंद किया है 'आली-जाह
वक़्त मगर सब देख रहा है 'आली-जाह
बाहर कितना हंगामा है 'आली-जाह
लेकिन आप को क्या करना है 'आली-जाह
दर्द वही ज़ंजीर वही दीवार वही
'इश्क़ से आख़िर झगड़ा क्या है 'आली-जाह
राज-महल की सुर्ख़ी कम होती ही नहीं
बुनियादों में ख़ून भरा है 'आली-जाह
ताज उतारो मंसब छोड़ो बाहर आओ
शहज़ादे का हुक्म हुआ है 'आली-जाह
ग़ौर से देखो बंजारन की आँखों में
इक पूरा संसार बसा है 'आली-जाह
वक़्त मगर सब देख रहा है 'आली-जाह
बाहर कितना हंगामा है 'आली-जाह
लेकिन आप को क्या करना है 'आली-जाह
दर्द वही ज़ंजीर वही दीवार वही
'इश्क़ से आख़िर झगड़ा क्या है 'आली-जाह
राज-महल की सुर्ख़ी कम होती ही नहीं
बुनियादों में ख़ून भरा है 'आली-जाह
ताज उतारो मंसब छोड़ो बाहर आओ
शहज़ादे का हुक्म हुआ है 'आली-जाह
ग़ौर से देखो बंजारन की आँखों में
इक पूरा संसार बसा है 'आली-जाह
11639 viewsghazal • Hindi