धूप से तपते सफ़र में छाँव की बातें भली

By dr.-bhavnaJanuary 2, 2024
धूप से तपते सफ़र में छाँव की बातें भली
पनघटों पर छपछपाते पाँव की बातें भली
हर क़दम पर जो सफ़र में हौसला देता रहा
आ रही हैं याद फिर उस गाँव की बातें भली


दोस्तों को फिर से बाज़ी हारने का ग़म मिला
दुश्मनों को लग रही हैं दाँव की बातें भली
आइए हम साथ मिल कर फिर चलें उस ओर ही
कल हुई थी आप से जिस ठाँव की बातें भली


75426 viewsghazalHindi