दोस्ती में अना नहीं है दोस्त
By surender-sagarJanuary 5, 2024
दोस्ती में अना नहीं है दोस्त
क्यों ये सच मानता नहीं है दोस्त
मैं कई चेहरे तो नहीं रखता
फिर भी पहचानता नहीं है दोस्त
अपना तो कहता है मगर अपना
तू मुझे मानता नहीं है दोस्त
क्यों तू परवाह भी नहीं करता
क्यों मिरा आइना नहीं है दोस्त
तेरी नज़रें बता रही हैं तू
आज-कल बा-वफ़ा नहीं है दोस्त
क्यों ये सच मानता नहीं है दोस्त
मैं कई चेहरे तो नहीं रखता
फिर भी पहचानता नहीं है दोस्त
अपना तो कहता है मगर अपना
तू मुझे मानता नहीं है दोस्त
क्यों तू परवाह भी नहीं करता
क्यों मिरा आइना नहीं है दोस्त
तेरी नज़रें बता रही हैं तू
आज-कल बा-वफ़ा नहीं है दोस्त
49682 viewsghazal • Hindi