दुनिया है ख़ाकसार मिरे साथ-साथ चल

By neha-nazakatJanuary 4, 2024
दुनिया है ख़ाकसार मिरे साथ-साथ चल
ये बार-ए-ग़म उतार मिरे साथ-साथ चल
कुछ पल की कश्मकश है सर-ए-राह सब्र रख
छट जाएगा ग़ुबार मिरे साथ-साथ चल


फिर ये न हो कि बा'द में अफ़सोस हो तुझे
अब कर न इंतिज़ार मिरे साथ-साथ चल
हर सम्त तीरगी है ये सुनसान रहगुज़र
है अजनबी दयार मिरे साथ-साथ चल


मैं तेरी हम-सफ़र हूँ कोई रहनुमा नहीं
कर मुझ पे ए'तिबार मिरे साथ साथ चल
24459 viewsghazalHindi