गर परेशानियाँ नहीं आतीं
By surender-sagarJanuary 5, 2024
गर परेशानियाँ नहीं आतीं
रिश्तों में तल्ख़ियाँ नहीं आतीं
इस लिए भी अलग हूँ मैं सब से
मुझे चालाकियाँ नहीं आतीं
वो मुझे भूल ही गया शायद
आज-कल हिचकियाँ नहीं आतीं
गर न हो ज़िम्मादारियों का बोझ
चेहरे पर झुर्रियाँ नहीं आतीं
बारिशों का ख़राबा है वर्ना
सड़कों पर कश्तियाँ नहीं आतीं
ऐसा बदनाम है मिरा गुलशन
फूलों पर तितलियाँ नहीं आतीं
तेरा रोना फ़क़त दिखावा है
जब तलक सिसकियाँ नहीं आतीं
रिश्तों में तल्ख़ियाँ नहीं आतीं
इस लिए भी अलग हूँ मैं सब से
मुझे चालाकियाँ नहीं आतीं
वो मुझे भूल ही गया शायद
आज-कल हिचकियाँ नहीं आतीं
गर न हो ज़िम्मादारियों का बोझ
चेहरे पर झुर्रियाँ नहीं आतीं
बारिशों का ख़राबा है वर्ना
सड़कों पर कश्तियाँ नहीं आतीं
ऐसा बदनाम है मिरा गुलशन
फूलों पर तितलियाँ नहीं आतीं
तेरा रोना फ़क़त दिखावा है
जब तलक सिसकियाँ नहीं आतीं
78817 viewsghazal • Hindi