ग़म की सूरत लिए खड़ा क्या है
By sarahat-ahmad-sarahatJanuary 4, 2024
ग़म की सूरत लिए खड़ा क्या है
मेरे हमदम तुझे हुआ क्या है
जिस ने देखा तुझे हुआ शैदा
तुझ में आख़िर ये माजरा क्या है
देखूँ जिस सम्त हैं तिरे जल्वे
मेरी आँखों को हो गया क्या है
हम को अपनी ख़बर नहीं कुछ भी
हम से मिल कर भी फ़ाएदा क्या है
ये मरज़ ला-'इलाज है माना
दर्द-ए-उल्फ़त की फिर दवा क्या है
मेरे हमदम तुझे हुआ क्या है
जिस ने देखा तुझे हुआ शैदा
तुझ में आख़िर ये माजरा क्या है
देखूँ जिस सम्त हैं तिरे जल्वे
मेरी आँखों को हो गया क्या है
हम को अपनी ख़बर नहीं कुछ भी
हम से मिल कर भी फ़ाएदा क्या है
ये मरज़ ला-'इलाज है माना
दर्द-ए-उल्फ़त की फिर दवा क्या है
47204 viewsghazal • Hindi