है दर्द कितना ये बस हम-ख़याल पूछेगा
By surender-sagarJanuary 5, 2024
है दर्द कितना ये बस हम-ख़याल पूछेगा
वगरना हुस्न तो अपना जमाल पूछेगा
सितम ये कम है कि वो सामने है नज़रों के
अब एक और सितम देखो हाल पूछेगा
उसूल क़ा’एदा जज़्बात 'इश्क़ की बातें
मिरे निसाब से बाहर सवाल पूछेगा
लबों से बात अगर दिल की हो तो अच्छा है
यूँही तू आँखों से कब तक सवाल पूछेगा
कुछ और पूछे न पूछे कोई मलाल नहीं
मलाल होगा अगर इंदिमाल पूछेगा
वगरना हुस्न तो अपना जमाल पूछेगा
सितम ये कम है कि वो सामने है नज़रों के
अब एक और सितम देखो हाल पूछेगा
उसूल क़ा’एदा जज़्बात 'इश्क़ की बातें
मिरे निसाब से बाहर सवाल पूछेगा
लबों से बात अगर दिल की हो तो अच्छा है
यूँही तू आँखों से कब तक सवाल पूछेगा
कुछ और पूछे न पूछे कोई मलाल नहीं
मलाल होगा अगर इंदिमाल पूछेगा
13485 viewsghazal • Hindi