हमारा दिल दुखाया है किसी ने
By abhishek-jainFebruary 5, 2024
हमारा दिल दुखाया है किसी ने
हमें कितना सताया है किसी ने
नहीं कोई वहाँ मौजूद अपना
जहाँ हम को बुलाया है किसी ने
हमारी बात सुन कर रो पड़े वो
कोई नग़्मा सुनाया है किसी ने
कहाँ से आ गया सैलाब इतना
तुम्हें जी-भर रुलाया है किसी ने
ग़रीबों को सताया और लूटा
बहुत पैसा कमाया है किसी ने
हमें कितना सताया है किसी ने
नहीं कोई वहाँ मौजूद अपना
जहाँ हम को बुलाया है किसी ने
हमारी बात सुन कर रो पड़े वो
कोई नग़्मा सुनाया है किसी ने
कहाँ से आ गया सैलाब इतना
तुम्हें जी-भर रुलाया है किसी ने
ग़रीबों को सताया और लूटा
बहुत पैसा कमाया है किसी ने
47138 viewsghazal • Hindi