हर मुन्हरिफ़ निगाह को क़ाइल किया गया
By shahbaz-talibJanuary 5, 2024
हर मुन्हरिफ़ निगाह को क़ाइल किया गया
चेहरा लगा के चेहरे पे माइल किया गया
तब जा के तेरी दीद के सिक्के 'अता हुए
आँखों को पहले कासा-ए-साइल किया गया
दानिशवरों को काम तो देना था इस लिए
जितने भी हल थे सब को मसाइल किया गया
हम को हमारे शे'र सुनाए गए हैं दोस्त
हम को हमारी तेग़ से घाइल किया गया
इक ना-मुराद दिल की इता’अत के नाम पर
अच्छे-भले दिमाग़ को ज़ाइल किया गया
चेहरा लगा के चेहरे पे माइल किया गया
तब जा के तेरी दीद के सिक्के 'अता हुए
आँखों को पहले कासा-ए-साइल किया गया
दानिशवरों को काम तो देना था इस लिए
जितने भी हल थे सब को मसाइल किया गया
हम को हमारे शे'र सुनाए गए हैं दोस्त
हम को हमारी तेग़ से घाइल किया गया
इक ना-मुराद दिल की इता’अत के नाम पर
अच्छे-भले दिमाग़ को ज़ाइल किया गया
98618 viewsghazal • Hindi