हिज्र की मात काटने के लिए
By fahmi-badayuniFebruary 5, 2024
हिज्र की मात काटने के लिए
कुछ तो हो रात काटने के लिए
तेरी मेरी छतें बनाता हूँ
अपनी बरसात काटने के लिए
जल्दी जल्दी गुज़ारता हूँ दिन
हिज्र की रात काटने के लिए
उस ने कल रात ख़ूब बातें कीं
मेरी इक बात काटने के लिए
कुछ न कुछ ढूँडता ही रहता हूँ
रात-भर रात काटने के लिए
कोई रिश्ता बहुत ज़रूरी है
ज़ात से ज़ात काटने के लिए
कौन इस झोंपड़ी में आएगा
वो भी बरसात काटने के लिए
उस ने भेजी हैं छतरियाँ नक़ली
असली बरसात काटने के लिए
कुछ तो हो रात काटने के लिए
तेरी मेरी छतें बनाता हूँ
अपनी बरसात काटने के लिए
जल्दी जल्दी गुज़ारता हूँ दिन
हिज्र की रात काटने के लिए
उस ने कल रात ख़ूब बातें कीं
मेरी इक बात काटने के लिए
कुछ न कुछ ढूँडता ही रहता हूँ
रात-भर रात काटने के लिए
कोई रिश्ता बहुत ज़रूरी है
ज़ात से ज़ात काटने के लिए
कौन इस झोंपड़ी में आएगा
वो भी बरसात काटने के लिए
उस ने भेजी हैं छतरियाँ नक़ली
असली बरसात काटने के लिए
56980 viewsghazal • Hindi