इस बार तुझे ख़्वाब में आना ही पड़ेगा
By amir-masoodFebruary 5, 2024
इस बार तुझे ख़्वाब में आना ही पड़ेगा
इस बार तुझे मुझ को सताना ही पड़ेगा
इस बार बदन की न कोई चाल चलेगी
इस बार तुझे पार तो जाना ही पड़ेगा
इस बार मैं सुनने से रहा कोई बहाना
इस बार मुझे पास बिठाना ही पड़ेगा
इस बार मिरे ग़म का कोई यार नहीं है
इस बार मुझे ख़ुद को हँसाना ही पड़ेगा
इस बार चलेंगी ही नहीं कोई दलीलें
इस बार तुझे मुझ को मनाना ही पड़ेगा
इस बार मुझे लेने को आए हैं फ़रिश्ते
इस बार मुझे यार तो जाना ही पड़ेगा
इस बार तुझे मुझ को सताना ही पड़ेगा
इस बार बदन की न कोई चाल चलेगी
इस बार तुझे पार तो जाना ही पड़ेगा
इस बार मैं सुनने से रहा कोई बहाना
इस बार मुझे पास बिठाना ही पड़ेगा
इस बार मिरे ग़म का कोई यार नहीं है
इस बार मुझे ख़ुद को हँसाना ही पड़ेगा
इस बार चलेंगी ही नहीं कोई दलीलें
इस बार तुझे मुझ को मनाना ही पड़ेगा
इस बार मुझे लेने को आए हैं फ़रिश्ते
इस बार मुझे यार तो जाना ही पड़ेगा
82875 viewsghazal • Hindi