इस मोहब्बत के दिए को यूँ जलाए रखना

By mohammad-yasir-mustafviJanuary 4, 2024
इस मोहब्बत के दिए को यूँ जलाए रखना
रूठने वाले को हर वक़्त मनाए रखना
ध्यान रखना कि यकायक ये मुकम्मल होगा
कोई भी काम हो बस ध्यान लगाए रखना


उस से कहना तिरा दीवाना कहा करता है
मेरी यादों के चराग़ों को जलाए रखना
शहर को छोड़ अचानक ही चले जाएँगे
ये जो तुम मुँह को बनाए हो बनाए रखना


62627 viewsghazalHindi