'इश्क़ ने ख़ूब इंतिक़ाम लिया
By wasim-nadirJanuary 5, 2024
'इश्क़ ने ख़ूब इंतिक़ाम लिया
बेवफ़ा से वफ़ा का काम लिया
'इश्क़ शायद इसी को कहते हैं
आँख ने आँख का सलाम लिया
और कोई 'इलाज था ही नहीं
हार कर दिल ने तेरा नाम लिया
'उम्र-भर दुश्मनों के साथ रहे
आग से रौशनी का काम लिया
गिरने वाला ही था शजर से मैं
कुछ परिंदों ने मुझ को थाम लिया
बेवफ़ा से वफ़ा का काम लिया
'इश्क़ शायद इसी को कहते हैं
आँख ने आँख का सलाम लिया
और कोई 'इलाज था ही नहीं
हार कर दिल ने तेरा नाम लिया
'उम्र-भर दुश्मनों के साथ रहे
आग से रौशनी का काम लिया
गिरने वाला ही था शजर से मैं
कुछ परिंदों ने मुझ को थाम लिया
20288 viewsghazal • Hindi