जुदाई तुम से गवारा नहीं करेंगे हम
By surender-sagarJanuary 5, 2024
जुदाई तुम से गवारा नहीं करेंगे हम
मोहब्बतों से किनारा नहीं करेंगे हम
नशा करेंगे तिरी आँखों से मचलने तक
शराब से ही गुज़ारा नहीं करेंगे हम
ये कैसे मान लिया तुम ने दूर रह कर भी
कि इंतिज़ार तुम्हारा नहीं करेंगे हम
तुम्हारी याद दिलाता है आइना मुझ को
इस आइने को निहारा नहीं करेंगे हम
भटक न जाए चका-चौंध में कहीं 'सागर'
फ़क़त यूँ ख़ुद को सितारा नहीं करेंगे हम
मोहब्बतों से किनारा नहीं करेंगे हम
नशा करेंगे तिरी आँखों से मचलने तक
शराब से ही गुज़ारा नहीं करेंगे हम
ये कैसे मान लिया तुम ने दूर रह कर भी
कि इंतिज़ार तुम्हारा नहीं करेंगे हम
तुम्हारी याद दिलाता है आइना मुझ को
इस आइने को निहारा नहीं करेंगे हम
भटक न जाए चका-चौंध में कहीं 'सागर'
फ़क़त यूँ ख़ुद को सितारा नहीं करेंगे हम
93997 viewsghazal • Hindi