कब तलक इस्तिख़ारा करें
By abdurrahman-mominJanuary 18, 2024
कब तलक इस्तिख़ारा करें
आप कुछ तो इशारा करें
आप क्यों चाहते हैं कि हम
आइने पर गुज़ारा करें
दिल को समझाएँ सब खेल है
और फिर दिल को हारा करें
याद आते हैं वो दिन बहुत
क्यों न वो दिन दोबारा करें
ख़्वाब में ही सही पर कभी
आप ख़ुद को पुकारा करें
आप ही जब नहीं हैं तो फिर
क्यों न हम भी किनारा करें
आप कुछ तो इशारा करें
आप क्यों चाहते हैं कि हम
आइने पर गुज़ारा करें
दिल को समझाएँ सब खेल है
और फिर दिल को हारा करें
याद आते हैं वो दिन बहुत
क्यों न वो दिन दोबारा करें
ख़्वाब में ही सही पर कभी
आप ख़ुद को पुकारा करें
आप ही जब नहीं हैं तो फिर
क्यों न हम भी किनारा करें
11003 viewsghazal • Hindi