किस की आहट पे डर गया होगा
By syed-masood-naqviJanuary 5, 2024
किस की आहट पे डर गया होगा
डर के मारे वो मर गया होगा
मेरा साया जो साथ चलता था
बा'द मेरे किधर गया होगा
खींचता था जो तेरी तस्वीरें
वो मुसव्विर तो मर गया होगा
ख़ूब वाक़िफ़ हूँ उस की फ़ितरत से
क़ौल से वो मुकर गया होगा
छुपता फिरता है मेरी नज़रों से
काम अपना वो कर गया होगा
डर के मारे वो मर गया होगा
मेरा साया जो साथ चलता था
बा'द मेरे किधर गया होगा
खींचता था जो तेरी तस्वीरें
वो मुसव्विर तो मर गया होगा
ख़ूब वाक़िफ़ हूँ उस की फ़ितरत से
क़ौल से वो मुकर गया होगा
छुपता फिरता है मेरी नज़रों से
काम अपना वो कर गया होगा
32308 viewsghazal • Hindi