कोई बताए उसे हम-नशीन कैसे करें
By wasim-nadirJanuary 5, 2024
कोई बताए उसे हम-नशीन कैसे करें
जो आसमान है उस को ज़मीन कैसे करें
मोहब्बतों में छुपी मस्लहत समझ जाएँ
हम अपने आप को इतना ज़हीन कैसे करें
हमारे ग़म की ये जागीर हम पे बोझ नहीं
बग़ैर परखे तुम्हें जानशीन कैसे करें
लहू का आख़िरी क़तरा भी उन को दे आए
उधर सवाल वही है यक़ीन कैसे करें
गुज़र तो जाएगी हर हाल में ये रात आख़िर
बग़ैर शम' के लेकिन हसीन कैसे करें
जो आसमान है उस को ज़मीन कैसे करें
मोहब्बतों में छुपी मस्लहत समझ जाएँ
हम अपने आप को इतना ज़हीन कैसे करें
हमारे ग़म की ये जागीर हम पे बोझ नहीं
बग़ैर परखे तुम्हें जानशीन कैसे करें
लहू का आख़िरी क़तरा भी उन को दे आए
उधर सवाल वही है यक़ीन कैसे करें
गुज़र तो जाएगी हर हाल में ये रात आख़िर
बग़ैर शम' के लेकिन हसीन कैसे करें
38515 viewsghazal • Hindi