कोई जुगनू या सितारा या क़मर कुछ तो बना

By sonia-aks-sonamJanuary 5, 2024
कोई जुगनू या सितारा या क़मर कुछ तो बना
रात होने वाली है तारीक-तर कुछ तो बना
दुख का बादल ही सही ग़म का समंदर ही सही
कम से कम इस बार ता-हद्द-ए-नज़र कुछ तो बना


दूर है मंज़िल बहुत और रास्ता सुनसान है
दिल लगाने के लिए ऐ हम-सफ़र कुछ तो बना
ऐ निगाह-ए-नाज़ तू जल्वे दिखा अपने कभी
सीने में नासूर या ज़ख़्म-ए-जिगर कुछ तो बना


वर्ना 'सोनम' एक दिन ये राएगाँ हो जाएगा
तू कभी तो आज़मा अपना हुनर कुछ तो बना
15873 viewsghazalHindi