कोई मिलता ही नहीं साथ निभाने वाला
By siddharth-saini-saadOctober 4, 2023
कोई मिलता ही नहीं साथ निभाने वाला
लौट के आता नहीं छोड़ के जाने वाला
जो उसे देखता है देखता रह जाता है
उस के चेहरे का है अंदाज़ लुभाने वाला
यूँ भी नाराज़ नहीं होते किसी से अब हम
हम को मिलता ही नहीं कोई मनाने वाला
होश में रहता है ख़ुद मुझ को दीवाना कर के
जाम आँखों से मुझे यार पिलाने वाला
राहज़न भाग गए लूट के सारा सामान
कुछ भी कर पाया नहीं शोर मचाने वाला
वो दु'आ दे गया जाते हुए ख़ुश रहने की
दौर-ए-गर्दिश में मुझे छोड़ के जाने वाला
चैन से कैसे रहेगा कभी वो दुनिया में
बीज नफ़रत के ज़मीनों में उगाने वाला
लौट के आता नहीं छोड़ के जाने वाला
जो उसे देखता है देखता रह जाता है
उस के चेहरे का है अंदाज़ लुभाने वाला
यूँ भी नाराज़ नहीं होते किसी से अब हम
हम को मिलता ही नहीं कोई मनाने वाला
होश में रहता है ख़ुद मुझ को दीवाना कर के
जाम आँखों से मुझे यार पिलाने वाला
राहज़न भाग गए लूट के सारा सामान
कुछ भी कर पाया नहीं शोर मचाने वाला
वो दु'आ दे गया जाते हुए ख़ुश रहने की
दौर-ए-गर्दिश में मुझे छोड़ के जाने वाला
चैन से कैसे रहेगा कभी वो दुनिया में
बीज नफ़रत के ज़मीनों में उगाने वाला
76766 viewsghazal • Hindi