क्यों बिगाड़ी बात उल्टी बात से
By syed-masood-naqviJanuary 5, 2024
क्यों बिगाड़ी बात उल्टी बात से
बन रही थी बात सीधी बात से
झूट को सच बात मैं ने क्या कहा
सब हुए हैरान मेरी बात से
क्या 'अजब हैं भूके मेरे देश के
भर रहे हैं पेट ख़ाली बात से
किस क़दर जल्दी में है ये आदमी
तंग आ जाता है आधी बात से
हार कर दिल से हुआ एहसास ये
कुछ नहीं बनता सियासी बात से
अन-सुना मुझ को किया और ये कहा
मुत्तफ़िक़ हूँ मैं तुम्हारी बात से
अब हमारे काम के तुम हो नहीं
भर गया है दिल तुम्हारी बात से
बन रही थी बात सीधी बात से
झूट को सच बात मैं ने क्या कहा
सब हुए हैरान मेरी बात से
क्या 'अजब हैं भूके मेरे देश के
भर रहे हैं पेट ख़ाली बात से
किस क़दर जल्दी में है ये आदमी
तंग आ जाता है आधी बात से
हार कर दिल से हुआ एहसास ये
कुछ नहीं बनता सियासी बात से
अन-सुना मुझ को किया और ये कहा
मुत्तफ़िक़ हूँ मैं तुम्हारी बात से
अब हमारे काम के तुम हो नहीं
भर गया है दिल तुम्हारी बात से
50099 viewsghazal • Hindi