मैं तेरे सामने फ़रियाद करने वाला नहीं

By wasim-nadirJanuary 5, 2024
मैं तेरे सामने फ़रियाद करने वाला नहीं
ये आसमान ज़मीं पर उतरने वाला नहीं
तुम्हारे शहर में चालाक लोग रहते हैं
मोहब्बतों में यहाँ कोई मरने वाला नहीं


ये आफ़्ताब तो हर शाम डूब जाता है
मगर ये हिज्र का दिन तो गुज़रने वाला नहीं
तुझे तो ख़ैर किसी मोड़ पर बिछड़ना था
तिरा ये फ़ैसला हैरान करने वाला नहीं


हमारी आँखें किसी ख़ुश्क झील जैसी हैं
कोई भी नक़्श यहाँ अब उभरने वाला नहीं
83922 viewsghazalHindi