मेरी आँखों में आ गए आँसू

By rohit-gaur-ruuhJanuary 4, 2024
मेरी आँखों में आ गए आँसू
याद आया वो गा गए आँसू
फिर जो इक सिलसिला चला न थमा
आज तूफ़ाँ मचा गए आँसू


आग से खेलने का था शौक़ीन
जिस्म मेरा जला गए आँसू
हैं पुराने ये दोस्त यार मिरे
रात यारी निभा गए आँसू


रूह की चाह ख़त्म ही थी पर
आस फिर से जगा गए आँसू
56758 viewsghazalHindi