मिलना एक बहाना होगा

By sughra-sadafJanuary 5, 2024
मिलना एक बहाना होगा
फिर कोई ज़ख़्म लगाना होगा
सोच रही हूँ सीधा रस्ता
किस किस को दिखलाना होगा


इस में आँसू भी हैं शामिल
बादल को जतलाना होगा
जिस में थोड़ी हिम्मत होगी
उस के साथ ज़माना होगा


तेरी संगत में जो गुज़रा
लम्हा वही सुहाना होगा
'सदफ़' जहाँ भी किरनें होंगी
अपना वहीं ठिकाना होगा


15887 viewsghazalHindi