मोहब्बत दोस्तों शबनम भी चिंगारी भी होती है

By wasim-nadirJanuary 5, 2024
मोहब्बत दोस्तों शबनम भी चिंगारी भी होती है
तुम्हें मा'लूम है तलवार दो-धारी भी होती है
हर इक आवाज़ पर रुकना समझदारी नहीं होती
कोई आवाज़ आवाज़ों में बाज़ारी भी होती है


परखना चाहते हैं वो हर इक रिश्ते की सच्चाई
बहुत से लोग हैं जिन को ये बीमारी भी होती है
अदाकारी हर इक इंसान के बस की नहीं होती
ज़ियादा देर तक हँसने में दुश्वारी भी होती है


मोहब्बत फूल देगी आप को तब होगा अंदाज़ा
कि दुनिया में कोई शय इस क़दर भारी भी होती है
77362 viewsghazalHindi