मोहब्बत से अगर बेज़ार हो जाते तो अच्छा था

By balbir-rathiJanuary 2, 2024
मोहब्बत से अगर बेज़ार हो जाते तो अच्छा था
हम इस दुनिया में दुनिया-दार हो जाते तो अच्छा था
सुना है ज़िंदगी दुश्वारियों ही में निखरती है
अगर कुछ मरहले दुश्वार हो जाते तो अच्छा था


हवादिस ने जगाया तो मगर मौक़ा निकलने पर
अगर हम वक़्त पर बेदार हो जाते तो अच्छा था
नहीं अब भी कोई ऐसी परेशानी नहीं लेकिन
ज़रा पहले ही से हुशियार हो जाते तो अच्छा था


41801 viewsghazalHindi