नक़ली हैं सब ताले-ताली

By fahmi-badayuniFebruary 5, 2024
नक़ली हैं सब ताले-ताली
कैसे करें घर की रखवाली
साइल समझा पैसे देगा
शैख़ ने जब तस्बीह निकाली


अच्छे-ख़ासे सहन में मेरे
बारिश ने बनवा दी नाली
चोंच में पहला तिनका ले कर
चिड़िया नाची डाली-डाली


कुछ दिन से चुप-चुप रहते हैं
उस के हातिम मेरे सवाली
उस की गली की पहली दुकाँ पर
हो गईं सारी जेबें ख़ाली


मैं ही अपने पाँव तराशूँ
तुम ने तो ज़ंजीर न डाली
फिर मैं ने लफ़्ज़ों से बनाए
झूमर कंगन बूँदे बाली


37060 viewsghazalHindi