क़ीमती मोती लुटाना छोड़ दे
By sonia-aks-sonamJanuary 5, 2024
क़ीमती मोती लुटाना छोड़ दे
अश्क आँखों से बहाना छोड़ दे
हर तरफ़ सय्याद है इस ख़ौफ़ से
क्या परिंदा आब-ओ-दाना छोड़ दे
धूप को हिम्मत से दे अपनी जवाब
जुस्तुजू-ए-शामियाना छोड़ दे
अब तो अपनी याद को समझाइए
मेरे दिल में आना-जाना छोड़ दे
या तो कर पूरी तरह मुझ को क़ुबूल
या मुझे पागल बनाना छोड़ दे
दोस्त 'सोनम' इतनी भी अहमक़ नहीं
साँप के डर से ख़ज़ाना छोड़ दे
अश्क आँखों से बहाना छोड़ दे
हर तरफ़ सय्याद है इस ख़ौफ़ से
क्या परिंदा आब-ओ-दाना छोड़ दे
धूप को हिम्मत से दे अपनी जवाब
जुस्तुजू-ए-शामियाना छोड़ दे
अब तो अपनी याद को समझाइए
मेरे दिल में आना-जाना छोड़ दे
या तो कर पूरी तरह मुझ को क़ुबूल
या मुझे पागल बनाना छोड़ दे
दोस्त 'सोनम' इतनी भी अहमक़ नहीं
साँप के डर से ख़ज़ाना छोड़ दे
79357 viewsghazal • Hindi