समझ में आ गया हम को ये बंदगी का महाज़

By mohammad-yasir-mustafviJanuary 4, 2024
समझ में आ गया हम को ये बंदगी का महाज़
सो हार जाएँगे इस बार बे-ख़ुदी का महाज़
ये आस-पास चराग़ों के फिरता परवाना
बता रहा है कि जीतूँगा रौशनी का महाज़


हमारे होंटों पे छाले हैं और ख़ुश्क ज़बाँ
बताओ हम नहीं जीतेंगे तिश्नगी का महाज़
भले ही हम ने दिसम्बर गुज़ार डाला है
अभी तो सामने आएगा जनवरी का महाज़


हमी ने वा'दे किए थे हमी ने काम किए
मगर विपक्ष ने जीता असेंबली का महाज़
हमें किसी की ज़रूरत नहीं जहाँ वालो
अकेले जीतना है हम को ज़िंदगी का महाज़


33881 viewsghazalHindi