संग-ए-दर देख के हैरान थे हम किस का है
By sarahat-ahmad-sarahatJanuary 4, 2024
संग-ए-दर देख के हैरान थे हम किस का है
दिल ने समझा दिया झुक कर ये हरम किस का है
वो हमें अपना बना कर ही सज़ा देते हैं
ये सितम उन का अगर है तो करम किस का है
अपनी आँखों ने बताया तो समझ में आया
चश्म-ए-नमनाक पे ये दामन-ए-नम किस का है
सर झुकाते हैं 'अक़ीदत में झुकाने वाले
देखता कोई नहीं नक़्श-ए-क़दम किस का है
दिल ने समझा दिया झुक कर ये हरम किस का है
वो हमें अपना बना कर ही सज़ा देते हैं
ये सितम उन का अगर है तो करम किस का है
अपनी आँखों ने बताया तो समझ में आया
चश्म-ए-नमनाक पे ये दामन-ए-नम किस का है
सर झुकाते हैं 'अक़ीदत में झुकाने वाले
देखता कोई नहीं नक़्श-ए-क़दम किस का है
45136 viewsghazal • Hindi