तेरा छूना तिरा न कर दे मुझे
By surender-sagarJanuary 5, 2024
तेरा छूना तिरा न कर दे मुझे
शहर का मुद्द'आ न कर दे मुझे
बात करते रहा करो मुझ से
ख़ामुशी बावला न कर दे मुझे
मुझ को इतने भी प्यार से न देख
ये नज़र आश्ना न कर दे मुझे
कोई पहले भी प्यार था तेरा
ये अदा दूसरा न कर दे मुझे
उस को इस डर से भी सदा नहीं दी
वो कहीं अन-सुना न कर दे मुझे
मेरी ख़्वाहिश है उस के साथ रहूँ
मेरी क़िस्मत जुदा न कर दे मुझे
उस को पाने की चाह भी 'सागर'
एक दिन मुब्तला न कर दे मुझे
शहर का मुद्द'आ न कर दे मुझे
बात करते रहा करो मुझ से
ख़ामुशी बावला न कर दे मुझे
मुझ को इतने भी प्यार से न देख
ये नज़र आश्ना न कर दे मुझे
कोई पहले भी प्यार था तेरा
ये अदा दूसरा न कर दे मुझे
उस को इस डर से भी सदा नहीं दी
वो कहीं अन-सुना न कर दे मुझे
मेरी ख़्वाहिश है उस के साथ रहूँ
मेरी क़िस्मत जुदा न कर दे मुझे
उस को पाने की चाह भी 'सागर'
एक दिन मुब्तला न कर दे मुझे
95197 viewsghazal • Hindi