तिरी आमद की लागत बढ़ रही है

By fahmi-badayuniFebruary 5, 2024
तिरी आमद की लागत बढ़ रही है
हमारे घर की क़ीमत बढ़ रही है
बिना कोशिश के वुस'अत बढ़ रही है
मिरे शे'रों में हैरत बढ़ रही है


वो जाते वक़्त मुड़ कर देखता है
मिरी जानिब मोहब्बत बढ़ रही है
पुराने दर्द घटते जा रहे हैं
दवाओं की ज़रूरत बढ़ रही है


अपाहिज बच्चे पैदा हो रहे हैं
मियाँ ख़ुश हैं कि उम्मत बढ़ रही है
मिरी आँखों में कुछ होने लगा क्या
तिरी आँखों में हैरत बढ़ रही है


किसी का आना-जाना घट रहा है
अमानत में ख़यानत बढ़ रही है
52851 viewsghazalHindi