तुम से बिछड़े तो कोई ख़्वाब न देखा हम ने

By wasim-nadirJanuary 5, 2024
तुम से बिछड़े तो कोई ख़्वाब न देखा हम ने
रख लिया आँखों का उस दिन से ही रोज़ा हम ने
आज ख़ुश-हाल हैं तो दोनों अलग रहते हैं
जो बुरा वक़्त था वो साथ गुज़ारा हम ने


आँख से टूट गया ख़्वाब का रिश्ता आख़िर
पा लिया जागते रहने का नतीजा हम ने
क्या हिमाक़त है कि बस एक अना की ख़ातिर
कर लिया तुम से बिछड़ना भी गवारा हम ने


'इश्क़ के खेल में आँसू ही मयस्सर होंगे
याद तो कीजे कई बार कहा था हम ने
10344 viewsghazalHindi