उदासियों के सिवा इस मकान में क्या है

By wasim-nadirJanuary 5, 2024
उदासियों के सिवा इस मकान में क्या है
तुम्हारे बा'द मिरी दास्तान में क्या है
तुम इस लिए भी मुख़ालिफ़ रहे हवाओं के
तुम्हें पता ही नहीं आसमान में क्या है


निगाह टिकती नहीं क्यों किसी भी चेहरे पर
ख़ुदा ही जाने तुम्हारे गुमान में क्या है
ज़मीं से उठ के ख़ला में कहीं भटक जाना
ज़रूरतों के 'अलावा उड़ान में क्या है


बस इक जुनून समुंदर में ग़र्क़ होने का
नहीं तो और नदी के उफान में क्या है
तमाम 'उम्र जला हूँ तपिश में सूरज की
ये मुझ से पूछे कोई साएबान में क्या है


72977 viewsghazalHindi