उस ने जीना सिखा दिया मुझ को

By syed-masood-naqviJanuary 5, 2024
उस ने जीना सिखा दिया मुझ को
या ठिकाने लगा दिया मुझ को
यूँ चला ज़ोर 'अक़्ल का उस पर
एक पल में भुला दिया मुझ को


मैं ने जीने का ख़्वाब क्या देखा
ज़िंदगी ने सुला दिया मुझ को
क्यों बसाया था अपने दिल में मुझे
क्यों नज़र से गिरा दिया मुझ को


इक ज़रा होश ही सँभाला था
हॉस्टल में बसा दिया मुझ को
फिर ज़रा आँख ही लड़ाई थी
कैम्पस से उठा दिया मुझ को


मेरी इक शे'र की थी फ़रमाइश
सारा दीवाँ सुना दिया मुझ को
65797 viewsghazalHindi