वही अब हो गया दुश्मन हमारा

By ankit-mauryaFebruary 5, 2024
वही अब हो गया दुश्मन हमारा
कभी होता था जो दर्पन हमारा
तुम्हें तो साथ दुनिया दिख रही है
न समझोगे अकेला-पन हमारा


ग़ज़ल की राह पे हम निकले जिस दिन
उसी दिन खो गया बचपन हमारा
उठी दीवार दिल में भाइयों के
बिलक कर रो पड़ा आँगन हमारा


अज़ानों में भजन में आप उलझें
हमें प्यारा है जन गन मन हमारा
78131 viewsghazalHindi