यार तुम दिल दुखा रही हो क्या
By parvez-shaikhJanuary 4, 2024
यार तुम दिल दुखा रही हो क्या
बोल दो दूर जा रही हो क्या
यूँ ख़मोशी मुझे दिखा कर तुम
ज़ुल्म पर ज़ुल्म ढह रही हो क्या
मेरी ग़ुर्बत को जान कर जानाँ
जान मुझ से छुड़ा रही हो क्या
दिल में ख़्वाहिश है दोस्ती की मगर
दुश्मनी तुम निभा रही हो क्या
रिज़्क़ अल्लाह दे रहा है हमें
बात उस की भुला रही हो क्या
क्या है 'परवेज़' की ख़ता ये बता
बे-सबब आज़मा रही हो क्या
बोल दो दूर जा रही हो क्या
यूँ ख़मोशी मुझे दिखा कर तुम
ज़ुल्म पर ज़ुल्म ढह रही हो क्या
मेरी ग़ुर्बत को जान कर जानाँ
जान मुझ से छुड़ा रही हो क्या
दिल में ख़्वाहिश है दोस्ती की मगर
दुश्मनी तुम निभा रही हो क्या
रिज़्क़ अल्लाह दे रहा है हमें
बात उस की भुला रही हो क्या
क्या है 'परवेज़' की ख़ता ये बता
बे-सबब आज़मा रही हो क्या
90057 viewsghazal • Hindi